अयोध्या : सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क



अयोध्या,
नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अयोध्या विवाद के फैसले को लेकर पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को चौबीसों घंटे अपने-अपने क्षेत्र पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले को लेकर शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है व सतर्कता बढ़ती जा रही है। फैसले के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश 30 नवंबर तक निरस्त कर दिए गए हैं। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में अतिरिक्त बल मंगाई गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अस्थाई जेल बनाने के लिए विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है।

सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले के बाद अयोध्या से जुड़ी जिले की सीमाएं सील करने की भी तैयारी है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में खास एहतियात बरता जा रहा है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News