उपभोक्ता मामले विभाग ने प्याज की कीमत और उपलब्धता की समीक्षा की



24 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) ने सभी हितधारकों के साथ प्याज की कीमत और उपलब्धता की समीक्षा की। कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग (डीएसी और एफडब्ल्यू) के साथ-साथ व्यापार संघ ने भी यह जानकारी दी है कि प्याज की खरीफ फसल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में पहुंच रही है। प्याज के खरीफ उत्पादन वाल क्षेत्रों में कीमतें कम होनी शुरू हो गई है। हितधारकों ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल में हुई बारिश से प्याज की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्पादन क्षेत्रों से दिल्ली में भी प्याज आनी शुरू हो गई है। एक सप्ताह के अंदर प्याज के आवक में वृद्धि होने की संभावना है। इससे दिल्ली में प्याज की उपलब्धता बढ़ जाएगी और इसकी कीमत में कमी आएगी। व्यापार संघ ने जानकारी दी है कि प्याज की खरीफ फसल आने से पहले तक की मांग के लिए प्याज की रबी फसल का समुचित भंडार है। यदि कीमते कम नहीं होती हैं तो स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने व्यापार संघों को प्याज की आपूर्ति और आयात के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। इन आयातों के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News