आतंक के मुखिया बने ललहारी को सेना ने मार गिराया



जम्मू-कश्मीर,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● घाटी से जाकिर मूसा समूह का सफाया

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने ललहारी को सेना ने मार गिराया है। ललहारी जाकिर मूसा के बाद घाटी में सक्रिय हुआ था। अब घाटी से जाकिर मूसा समूह का सफाया हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्राल में हामिद के अलावा जैश से जुड़े नवीद और जुनैद भी मारे गए हैं। आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद हामिद ने आतंक की कमान संभाली थी। श्री सिंह ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी।

उन्होंने कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैश अब हिजबुल और लश्कर के साथ मिल गया है। आतंकी नौजवानों को बरगला रहे हैं। श्री सिंह ने नौजवानों को सलाह दी कि आतंक नहीं अमन के रास्ते पर चलें। हथियार उठाया तो मौत की सजा मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में अब हालत सामान्य हैं, बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है और शांति का माहौल है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News