राष्ट्रपति : 24 एवं 25 अक्टूबर को कर्नाटक की यात्रा करेंगे



23 अक्टूबर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 एवं 25 अक्टूबर को कर्नाटक की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद राज्य की यह उनकी पहली यात्रा होगी।

राष्ट्रपति 24 अक्टूबर को बंगलूरु के संस्थापक केम्पे गौड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे व अपने कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे। बाद में वह आईआईएससी, बंगलूरू प्रयोगशाला जाएंगे तथा वैज्ञानिकों के साथ एक गोल मेज चर्चा में भाग लेंगे।

25 अक्टूबर को राष्ट्रपति विधान सौध के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हीरक जयंती समारोह ‘वज्र महोत्सव’ में भाग लेंगे तथा कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News