80 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को पेट्रोल 8 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.42 रुपये, 80.08 रुपये, 77.10 रुपये और 77.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं डीजल क्रमश: 67.33 रुपये, 70.64 रुपये, 69.75 रुपये और 71.19 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढोत्तरी से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News