भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देश में पिछले चार दिन से हो रही भारी बारिश का कहर शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। देश में पिछले चार दिन के अंदर बारिश से हुए हादसों में सौ से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई है। देश में कई जगह रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, गुजरात राज्य में लोगों की मौत हुई है। वहीं जम्मू में बीएसएसफ के उप निरीक्षक की मौत हुई है।

200 मिमी बारिश से पटना बड़ी झील जैसा बन गया है व कमर तक जलभराव हो गया है। बिहार में 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग प्रभावित हो गया है। बलिया से छपरा के बीच रेल ट्रैक पानी में डूब गया। ऐसे में इस सेक्शन में सात ट्रेन रद्द करनी पड़ी तथा 6 ट्रेन का दूसरे मार्गों से संचालन किया गया। उत्तर-पूर्व रेलवे में अब तक कुल 30 ट्रेन रद्द की गई हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News