'वाजा इंडिया' ने बंगलुरू में स्थापित की अपनी इकाई



बंगलुरू,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र द्विवेदी ने की पदाधिकारियों की घोषणा


गत दिनों बैंगलुरू में राइटर्स एन्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन "वाजा इंडिया" की बंगलुरू इकाई का उदघाटन समारोह बनशंकरी के श्री रंगा अपार्टमेंट में विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उनके द्वारा बंगलुरू इकाई के नव मनोनीत सदस्यों के नाम की घोषणा की गई एवं मनोनयन पत्र सौंपा गया।

श्री द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वाजा इंडिया राष्ट्रीय एकीकरण व विभिन्न भाषा साहित्य के विकास की दृष्टि से देश के लेखकों-पत्रकारों का प्रथम साझा मंच है जिसकी इकाइयां देशभर के पन्द्रह से अधिक राज्यों में कार्यरत हैं।

उन्होने कहा कि लेखक एवं पत्रकार यदि एक जुट होकर राष्ट्र व समाज के सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करें तो भारत एक बौद्धिक क्रांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने बंगलुरू इकाई के जिन पदाधिकारियों की घोषणा की उनमें अध्यक्ष-मगलूरू नरसिम्हन, उपाध्यक्ष-मधुकर राव लारोकर, महासचिव-लता चौहान, संगठन सचिव-अजय यादव, सह सचिव-चिलूका पुष्पलता एवं अनिता कर्पूर तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्रीलता का नाम शामिल है।

वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में हिन्दी काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बंगलुरू शहर के जाने-माने मंच कवि सुनील जैन तरुण ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश बारोना जो भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हैं उपस्थित रहे। अपनी उपस्थिति में उपरोक्त दोनों महानुभावों ने एसोसियेशन की प्रशंशा करते हुये इसकी बंगलुरू इकाई के उज्जवल भविष्य की शुभ कामना व्यक्त की।

कार्यक्रम में नंद सारसवत भी उपस्थित रहे और अपने काव्य से मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरूआत सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रीती राही ने माता की वन्दना मैथिली भाषा के भजन से की। संचालन अनिता कर्पूर ने किया। स्वागत भाषण के दौरान चिलूका पुष्प लता ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम सत्र का धन्यवाद अर्पण राज टेकडीवाल ने किया एव दूसरे सत्र का धन्यवाद अर्पण गजे सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से साहित्यकार विभा श्रीवास्तव, लोक साहित्य की पहचान माया जी रहीं। अन्य जाने माने लेखकों-पत्रकारों में राही जी, इन्दु कान्त जी, सैनी परिवार, रियाज खान, सादिक जी, निगम जी, सुधा दीक्षित, सोनिका अली अंजुमन और डा• रामकली जैसे तमाम लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आखिर में आये हुये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये "वाजा इंडिया" बंगलुरू इकाई की महासचिव लता चौहान ने कहा कि यह एसोसियेशन बंगलुरू में सभी भाषा के लेखकों-पत्रकारों को समाज व राष्ट्र के हित में एकजुट करने का सफल प्रयास करेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News