कोलकाता: मदर टेरेसा की जयंती पर मदर हाउस में शांति प्रार्थना



कोलकाता,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली मदर टेरेसा की आज 109वीं जयंती है। इसको लेकर देशभर में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित मदर हाउस में शांति प्रार्थना रखी गई। आज विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। ये आयोजन मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सिस्टर्स की ओर से किया गया।

मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करने में व्यतीत किया। उनके विचारों ने समाज में शान्ति और प्रेम बनाए रखने का काम किया। उनके महान कामों के चलते ही साल 1979 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को मेसिडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था। वे साल 1929 में भारत आईं और हमेशा के लिए यहीं की होकर रह गईं। बल्कि 1948 में उन्हें भारत की नागरिकता भी मिल गई थी। उन्होंने साल 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। उनकी द्वारा स्थापित की गई संस्था, मिशनरीज ऑफ चैरिटी दुनिया के 123 देशों में 4500 सिस्टर के जरिए लोगों की सेवा निरंतर जारी रखे हुए है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
राष्ट्रीय विशेष
  India Inside News