भारतीय सेना ने नीचले असम में बाढ़ राहत पशु चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन किया



असम,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय सेना ने 21 और 22 जुलाई, 2019 को नीचले असम में राज्य स्वास्थ्य तथा पशु चिकित्सा सेवाओं के साथ तीन चिकित्सा शिविरों तथा 2 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर बारपेटा, मोईगांव तथा सोनितपुर में आयोजित किये जा रहे हैं। ढुबरी तथा नलबाड़ी जिलों में पशु चिकित्सा शिविर चलाए जा रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा के कारण नीचले असम के लगभग सभी इलाके प्रभावित हैं। शिविर लगाने का उद्देश्य जलजनित बिमारियों की रोकथाम और इलाज तथा पशुधन और लोगों को महामारी से बचाना है।

11 जुलाई, 2019 से भारतीय सेना के 6 बाढ़ राहत कॉलम विभिन्न जिलों में राज्य सरकार के बाढ़ राहत प्रयासों को मजबूती देने के लिए बुलाए गए है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाके में फसें लोगों को निकाला जा सके और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जा सके।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News