दीपावली की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति की बधाई



18 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रकाश के उत्सव दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का त्यौहार है और हमें भगवान राम के सर्वोच्च गुणों और चरित्र का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मेरी आकांक्षा है कि यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और आनंद का सृजन करे।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘मैं प्रकाश के उत्सव दीपावली के शुभावसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

दीपावली बुराई पर अच्छाई की विजय का त्यौहार है और हमें भगवान राम के सर्वोच्च गुणों और चरित्र का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही यह त्यौहार संपत्ति, गरिमा और समृद्धि की अधिष्ठाता देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है। यह त्यौहार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में जहां भी भारतवंशी रहते हैं, वहां बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

दीपावली का त्यौहार लोगों में मैत्री और समरसता का संवर्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं कामना करता हूं कि यह प्रकाशोत्सव हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और आनंद का सृजन करें।’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News