वित्त आयोग 23 से 26 जून 2019 तक कर्नाटक की यात्रा पर



नई दिल्ली/कर्नाटक, 21 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एन• के• सिंह की अध्यक्षता में 15वां वित्त आयोग 23 से 26 जून 2019 तक कर्नाटक की यात्रा करेंगा। इससे पहले आयोग 21 राज्यों का दौरा कर चुका है।

यात्रा के दौरान आयोग कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच• डी• कुमारस्वामी और उनके सहयोगी मंत्री तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगा। आयोग राज्य के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगा। आयोग की कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक होगी। आयोग वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों और नंदन नीलेकणि सहित सूचना प्रोद्योगिकी विशेषज्ञों के साथ डीबीटी, पीएफएमएस और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये संभावित कार्य आधारित प्रोत्साहन के बारे में बैठक करेगा। आयोग कर्नाटक के व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगा।

कर्नाटक में अपने प्रवास के दौरान आयोग कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केन्द्र (केएसएनडीएमसी) का दौरा करेगा। केएसएनडीएमसी आपदा मोचन के प्रबंधन और निगरानी का एक आधुनिक केन्द्र है और देश में स्थापित अपने तरह का पहला है।

बेंगलुरू शहर यातायात प्रबंधन की चुनौती का भी सामना कर रहा है। इस विषय को समझने और उसके समाधान के लिये बेंगलुरू शहर यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा करने की योजना बनाई गयी है।

वित्त आयोग बोश एक्सपीरियंस सेंटर का भी दौरा करेंगा। बोश बेंगलुरू की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसने हाल ही में एक अनोखा आधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर खोला है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की