ब्रिटिश शाही नौसेना का शिष्टमंडल दक्षिणी नौसेना कमान की यात्रा पर



नई दिल्ली, 14 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ब्रिटिश शाही नौसेना सुरक्षा केन्द्र के सुरक्षा निदेशक कॉमोडोर स्टुवर्ड एंडर्सन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय शिष्टमंडल दो दिन की भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) की सरकारी यात्रा पर है। शिष्टमंडल ने 13 जून को कोच्चि नौसैनिक बेस में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) रियर एडमिरल आर• जे• नादकर्णी, एवीएसएम, वीएसएम से मुलाकात की और पारस्परिक हित के विषयों पर चर्चा की।

शिष्टमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल पी• के• बहल, वीएसएम तथा भारतीय नौसैनिक सुरक्षा दल (आईएनएसटी) के साथ समुद्र में सुरक्षित परिचालन तथा दोनों देशों की नौसेना के बीच परस्पर सहयोग के क्षेत्रों पर बातचीत की। यह शिष्टमंडल परिचालन समुद्री प्रशिक्षण तथा सुरक्षा से संबंधित विषयों पर 14 जून, 2019 को फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग (एफओएसटी) रियर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, वीएसएम से बातचीत करेगा।

शाही नौसेना का सुरक्षा शिष्टमंडल कोच्चि स्थित विभिन्न इकाईयों को देखने भी जाएगा। इन इकाईयों में आईएनएस गरूड़ पर जल बचाव प्रशिक्षण सुविधा (डब्ल्यूएसटीएफ) तथा नेवीगेशन और डायरेक्शन (एनडी) स्कूल स्थित ‘शिप हैंडलिंग सिमूलेटर’ शामिल है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की