केरल : प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की



गुरुवायूर-केरल, 08 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● राजनीतिक दल जनता के मिजाज को नहीं पहचान पाए : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल के गुरुवायूर पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है। राजनीतिक दल जनता के मिजाज को नहीं पहचान पाए लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि केरल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला, फिर भी मोदी धन्यवाद के लिए गए। जो हमें जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो चूक गए हैं वो भी हमारे हैं। केरल मेरे लिए उतना ही है जितना बनारस है।

उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को अपना घर बेचना ना पड़े इसके लिए हम 5 लाख की सुविधा दे रहे हैं लेकिन केरल के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। क्योंकि यहां की सरकार ने इस सुविधा को लागू करने से मना किया है। हम अपील करते हैं कि वे इसे स्वीकार करें और केरल के लोग इसका फायदा उठा सकें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News