अरुणाचल प्रदेश : पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ



अरुणाचल प्रदेश, 30 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू ने बुधवार 29 मई को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी• डी• मिश्रा ने दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में पेमा खांडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा चोवना मेन समेत मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बता दें कि श्री खांडू के नेतृत्व में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 41 सीटों पर जीत दर्ज की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अरुणाचल प्रदेश को विकास और गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस मौके पर पेमा खांडू को बधाई दी है। इस शपथ ग्रहण समारोह में असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News