भारतीय सेना की खुफिया विंग ने पकड़े आईएसआई के दो एजेंट



जम्मू कश्मीर, 29 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय सेना की खुफिया विंग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दो एजेंटों को पकड़ा है। इन दोनों से जम्मू के ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ चल रही है। दोनों एजेंटों ने कबूला है कि इनको आईएसआई से काफी पैसा मिलता था। इन्हें टास्क दिया गया था कि वह जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सेना के जितने भी बड़े ठिकाने हैं उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करके दें। सूत्रों के मुताबिक दोनों एजेंटों ने बताया है कि बड़ा हमला करने की तैयारी की जा रही है।

इन्होंने बताया है कि सीमा पार आईएसआई के बड़े अधिकारी और आतंकी संगठनों के सरगना जम्मू पठानकोट हाईवे पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं इनके मोबाइल फोन से कई वीडियों बरामद हुए हैं जो व्हाट्सएप के जरिए आईएसआई को भेजा गया था। इन दोनों से लगातार पूछताछ जारी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News