फैमिली फर्स्ट के बजाए इंडिया फर्स्ट वालों को चुन रहा है देश : नरेन्द्र मोदी



चंडीगढ़, 15 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मंगलवार 14 मई को चंडीगढ़ की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कहा कि देश मजबूर सरकार नहीं बल्कि बुलंद हौसले वाली मजबूत सरकार चुन रहा है। देश फैमिली फर्स्ट के बजाए इंडिया फर्स्ट वालों को चुन रहा है। देश आतंकी हमलों के बाद दुबकने वालों को नहीं, आतंकियों को घर में घुसकर मारने वालों को चुन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामिलावटियों ने हमारी हर योजना को अपमानित करने की कोशिश की है। कांग्रेस और उसके दरबारियों का ये वही गैंग है, जो कहता था की भारत की जनता अनपढ़ है। ये लोग कहते थे कि भारत में तो बैंक नहीं हैं, ऐसे में डिजिटल लेनदेन कैसे संभव है? आज भारत डिजिटल पेमेंट्स का एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 8 करोड़ फर्जी लोगों के नाम से जो बिचौलिए मालामाल होते थे, आए दिन मलाई खाते थे, इन सबकी दुकानें इस चौकीदार ने बंद कर दी हैं। हमारी सरकार का डीबीटी है- डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर। महामिलावटी लोगों का डीबीटी है- डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर। जिन लोगों ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डर-डर कर देश चलाया हो, उनके पास आज नेशनल सिक्योरिटी पर कहने के लिए कुछ नहीं है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की