आईआईएसएफ चेन्नई 2017 में बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड



• आईआईएसएफ 2017, चेन्नई में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सत्यापित दुनिया का सबसे बड़ा जीवविज्ञान पाठ पढ़ाया गया

• प्रधानमंत्री का विजन देश में विज्ञान को प्रोत्साहित करना और इस क्षेत्र में तरक्कीव करना है : केंद्रीय मंत्री डा० हर्षवर्धन

14 अक्टूबर। चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के दूसरे दिन सबसे बड़े जीवविज्ञान पाठ के लिए एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। एक हजार उनचास छात्रों ने रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस सत्र में भाग लिया। सबसे बड़े जीवविज्ञान पाठ (बायलॉजी लेसन) का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा० हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन देश में विज्ञान को प्रोत्साहित करना और इस क्षेत्र में तरक्कीक करना है। उन्होंेने कहा कि भारत सरकार ने इस विजन को ध्याान में रखते हुए कई प्रमुख कार्यक्रम शुरू किये हैं। उन्होंने इस अवसर पर सी० वी० रमन को भी स्मारण किया और बताया कि कैसे उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयास वर्ष 2015 से ही भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्स व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसके परिणामस्व्रूप जन भागीदारी के जरिए विज्ञान को काफी प्रोत्साहन मिलता है और इसका भरपूर प्रचार-प्रसार भी होता है। आईआईएसएफ चेन्नई 2017 में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड में कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन में 20 स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। श्री शंकर सीनियर सेकेंडरी स्कू ल की सुश्री लक्ष्मी प्रभु द्वारा जीवविज्ञान का यह पाठ दिया गया। पपीते के फल से डीएनए को अलग करने की प्रक्रिया पर किया गया एक लाइव प्रयोग या प्रदर्शन भी इस आयोजन का हिस्सा था।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News