जन्म से पिछड़े होते नरेंद्र मोदी तो आरएसएस उन्हें कभी पीएम बनने देती? : मायावती



लखनऊ/नई दिल्ली, 10 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री राजनीतिक स्वार्थ के लिए जबरदस्ती पिछड़ी जाति के बने हैं। अगर मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के होते तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उन्हें कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनाती।

मायावती ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद और अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News