वाराणसी : अजय राय होंगे कांग्रेस उम्मीदवार



वाराणसी, 25 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोक सभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही इस हाई प्रोफाइल सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की अटकलें खत्म हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की अटकलें थीं। प्रियंका गांधी भी कई मौकों पर कह चुकी थीं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे तो वह तैयार हैं परन्तु राहुल गांधी ने ऐसा नहीं चाहा और अजय राय को उम्मीदवार बनाया है।

2014 के चुनाव में वाराणसी से नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और अजय राय लड़े थे। नरेन्द्र मोदी ने केजरीवाल को 3,71,784 वोटों से मात दी थी। नरेन्द्र मोदी को कुल 5.81 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। केजरीवाल को 2.9 लाख वोट और अजय राय को करीब 76 हजार वोट मिले थे। इस बार चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार भी कतार में है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News