भारतीय तटरक्षक पोत सी-441 का जलावतरण



केरल, 25 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केरल के मुख्‍य सचिव टॉम होजे ने महानिरीक्षक विजय डी• चाफेकर, क्षेत्रीय कमांडर, पश्चिमी क्षेत्र के तत्‍वाधान में बुधवार 24 अप्रैल को विहिंगम हार्बर में भारतीय तटरक्षक के नये पोत का जलावतरण किया। इस समारोह के दौरान सेना, नौसेना, वायु सेना, बीएसएफ, पुलिस, विमानपत्‍तन प्राधिकरण, केन्‍द्रीय और राज्‍य प्राधिकरण और एनसीसी के वरिष्‍ठ अधिका‍री मौजूद थे।

इस समारोह के दौरान बैण्‍ड और तटरक्षकों की रस्‍मी परेड का आयोजन किया गया। भारतीय तटरक्षक पोत सी-441 तटीय निगरानी, रोक, समुद्र में तलाश और बचाव तथा संकट में घिरी नौकाओं और पोतों की सहायता करने जैसे विविध कार्यों को करने में सक्षम है और यह केरल में तलाश और बचाव कार्य की क्षमता में वृद्धि करेगा। इस पोत की कमान सहायक कमांडेंट अमित के• चौधरी कर रहे हैं और इसके चालक दल में 13 सदस्‍य शामिल हैं, जिन्‍हें विभिन्‍न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्‍त है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की