प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया मतदान



अहमदाबाद, 23 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अहमदाबाद के रानिप में निशान सैकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोट डाला। मतदान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान केन्द्र से बाहर आकर लोगों से मिलें व मतदान के दौरान उंगली पर लगे स्याही चिन्ह को दिखाया। उन्होंने कहा कि वोट देकर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हुआ। ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में आप भी मतदान करें।

उन्होंने कहा कि जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद आता है उसी तरह का आनंद इस महापर्व में वोट डालकर आया। पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है इसलिए नये मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र आईडी होता है तो लोकतंत्र की ताकत वोटर आईडी होता है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की