प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की निंदा की



नई दिल्ली/श्रीलंका, 21 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री ने कहा “मैं श्रीलंका में हुए भीषण विस्फोटों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के नागरिकों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है। मेरी सहानुभूति शोकसंतप्त परिवारजनों एवं घायलों के साथ है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और श्रीलंका में आज के आतंकी हमले में अधिक निर्दोष लोगों के मारे जाने पर अपनी ओर से और सभी भारतीयों की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने धार्मिक स्थलों सहित और एक धार्मिक उत्सव के दौरान सिलसिलेवार तरीके से किये गये इन आतंकी हमलों की बेहद कड़े शब्दों में निंदा की। उन्हें निर्मम और पूर्व नियोजित बर्बर कृत्य करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये हमले हमारे क्षेत्र और पूरी दुनिया में आतंकवाद द्वारा पूरी मानवता के लिए की गई सबसे गंभीर चुनौती की मनहूस याद दिलाते हैं।

प्रधानमंत्री ने श्रीलंका को आतंकवाद जैसी हर चुनौती के खिलाफ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता और मदद का प्रस्ताव फिर से दोहराया।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और उनके उपचार के लिए सभी अभीष्ट सहायता की पेशकश की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News