पुनर्गठन के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार हुए आम चुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान



नई दिल्ली/आंध्रप्रदेश, 17 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन के बाद राज्‍य में पहली बार हुए आम चुनाव में 79.74% मतदान हुआ। राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ।

आंध्रप्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्‍यादा मतदान नरसरापेट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, जहां 85.53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। 2014 के पिछले आम चुनाव में अविभाज्‍य आंध्र प्रदेश में 74.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। बापटला लोकसभा सीट पर उस समय सबसे ज्‍यादा 85.16 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इस बार के आम चुनाव में राज्‍य की 25 लोकसभा सीटों के लिए कुल 3,13,33,163 लोगों ने मतदान किया। राज्‍य में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्‍या 3,93,45,717 है। राज्‍य की 25 सीटों के लिए इस बार 319 उम्‍मीदवार मैदान में थे।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की