ईमानदार आश्वस्त हैं और भ्रष्टाचारी हमसे त्रस्त : नरेन्द्र मोदी



सहारनपुर, 05 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सहारनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपके विश्वास के कारण ही आज ईमानदार आश्वस्त हैं और भ्रष्टाचारी त्रस्त हैं। मैं वादा करता हूं कि विकास को ब्याज सहित लौटाउंगा। यह चुनाव सिर्फ प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास का मुद्दा है। आपका चौकीदार आप सबके सामने पांच साल का ट्रैक रिकार्ड लेकर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कैराना में पहले दुकानों और मकानों पर कब्‍जे कर लिए जाते थे लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अब पलायन और भय खत्म हो चुका है। वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। चौधरी अजित सिंह ने हदें पार कर दी है। अपने स्वार्थ के लिए आप पर हुए अत्याचारों को भूल गए हैं। इस चौकीदार को हटाने के लिए वे गली गली घूम रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम बहनों को मेहरम के बिना हज यात्रा का विश्वास मिला ये भी बेटी का सम्मान है। तीन तलाक के कुचक्र से बेटियों को मुक्ति देने का संकल्प भी बेटियों को जीवन सुरक्षित करने का प्रयास है। कांग्रेस ने अपने ढकोसला पत्र में जो लिखा है, उसका मतलब ये निकलता है कि बेटियों के साथ राक्षसी अपराध करने वालों को भी अब जेल नहीं बल्कि जमानत दे दी जाएगी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News