नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा : योगी आदित्यनाथ



वाराणसी, 26 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विजय संकल्प सभा के जरिये चुनावी अभियान की शुरुआत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में बड़ी बड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी के नेतृत्व में लगातार चल रहा है। उनके आने से पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था थी लेकिन अब छठी अर्थव्यवस्था है। वह दोबारा प्रधानमंत्री बने तो भारत तीसरी अर्थव्यवस्था होगी।

वाराणसी में बाबा काल भैरव और बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मंगलवार को मिंट हाउस स्थित कटिंग मेमोरियल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की सभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा चुनने और फिर से देश में उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में 543 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 542 लोग सांसद चुनेंगे लेकिन काशी के पास एक बार फिर से प्रधानमंत्री चुनने का मौका है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News