70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट, केंद्र में है दुर्बल सरकार : प्रियंका गांधी वाड्रा



सीतामणी, 19 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पूछा कि 56 इंच के सीने वाले रोजगार क्यों नहीं देते हैं? आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते हैं? ये इनकी दुर्बलता है, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है’।’ कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया? कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News