सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष याद किए गए



कानपुर, 07 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

समाजवादी पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट कानपुर में समाजवादी नेता एवं सपा कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ• नाहर सिंह यादव के 61वें जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी कानपुर नगर/ग्रामीण द्वारा उनके चित्र पर माल्यर्पण कर मनाया गया। सभी उपस्थिति पदाधिकारियो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में गरीब मजलूमों, किसानों, मजदूरों की ईमानदारी व निस्वार्थभाव से मदद करते रहे। इनका जन्म 7 मार्च 1958 को बिल्हौर कस्बे में हुआ था और बिल्हौर कस्बे के निवासी भी उनके नेक कामो को याद करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कटियार, सुरेश गुप्ता, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह यादव, मोहम्मद शमीम, सकीला बानो, राजीव अवस्थी उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News