वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत आएंगे



नई दिल्ली, 28 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत आएंगे। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की संसद में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अपनी शांति की इच्छा के तहत मैं घोषणा करता हूं कि बातचीत शुरू करने के लिए पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के अधिकारी को रिहा करेगा।

बुधवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन अपने विमान मिग-21 के क्रैश होने के बाद पाकिस्तान के इलाके में चले गए थे और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। तत्पश्चात भारत की तरफ से विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का दबाव पाकिस्तान के ऊपर लगातार बनाया जा रहा था। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारतीय पायलट की रिहाई के लिए भारत पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने की शर्त रख दी थी। इसको लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया था और चेतावनी दी थी कि यदि कमांडर को कोई भी नुकसान पहुंचा तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News