भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16 जेट



नई दिल्ली, 27 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़

भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक एफ-16 जेट मार गिराया। पाकिस्तान वायु सेना अपने 3 जेट विमानों के साथ आज भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र के नौशेरा सेक्टर की लाम घाटी के 3 किलोमीटर अन्दर गोलीबारी कर पाकिस्तान का एफ-16 जेट मार गिराया।

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ दिया और 3 में से 1 फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराया।

विदेश मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस दौरान भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान को खदेड़ते हुए हमारा एक मिग क्रैश हुआ है और हमारा एक पायलट भी लापता है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह उनके कब्जे में है। हम इन तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि एक ही पायलट हिरासत में है। बता दें कि पहले उनके द्वारा दो पायलटों को हिरासत में लेने का दावा किया जा रहा था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाएगी कि उसकी हिरासत में जो भारतीय रक्षा कर्मी है उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। साथ ही भारत को उसकी तत्काल और सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के जवान का भद्दा प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और जिनेवा कन्वेंशन के सभी मानदंडों का उल्लंघन किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादी संस्थाओं और अपनी धरती से आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व और द्विपक्षीय प्रतिबद्धता को पूरा करने की बजाय पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आक्रामकता दिखाने का काम किया है।

बताया जा रहा है कि इस विमान को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान उड़ा रहे थे। पाकिस्तान यह दावा कर रहा है कि उसने एक फ्लाइंग पायलट को अरेस्ट कर लिया है जिनका नाम अभिनंदन वर्धमान है। पाकिस्तान मीडिया द्वारा जारी किए गए वीडियो में अभिनंदन वर्धमान खुद को विंग कमांडर बता रहे हैं, जिनका सर्विस नंबर 27981 है। बताया जा रहा है कि अभिनंदन वर्धमान के पिता रिटायर्ड एयर मार्शल रह चुके हैं।

पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए गए भारतीय पायलट का एक वीडियो सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के संवाददाता सलमान मसूद ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय पायलट का कहना है कि हिरासत में लेने के बाद पाकिस्तान में उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है।

इसके अलावा सलमान मसूद ने पायलट को पकड़ने के दौरान का भी एक वीडियो और पोस्ट किया है। इसमें कुछ लोग पायलट के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो कुछ स्थानीय लोग थे, जिन्हें पाकिस्तान की सेना ने भगाया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News