भारतीय वायुसेना ने पीओके के आतंकी अड्डों पर की भीषण बमबारी



नई दिल्ली, 26 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज सुबह देव-काल दौरान भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा-एलओसी पारकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। खबर है कि 200 से 300 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है। वहीं भारतीय वायुसेना, नौसेना व थलसेना हाई अलर्ट पर है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, '26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।

आतंकी संगठनों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर विदेश सचिव विजय गोखले ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने मंगलवार तड़के आतंक संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया। खुफिया जानकारी मिली थी कि जैश फिर से भारत में आत्मघाती हमले की योजना बना रहा था, इसलिए ये स्ट्राइक जरूरी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि जैश भारत में अधिक आत्मघाती हमलों की योजना बना रहा था। खतरे को देखते हुए एक पूर्वनिर्धारित स्ट्राइक बिल्कुल आवश्यक हो गई। आज भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया। इन हमलों में शीर्ष कमांडरों को मार दिया गया। इस ऑपरेशन में बहुत बड़ी संख्या में जैश आतंकवादियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ कमांडर और जिहादियों को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिविर मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था, जो जैश प्रमुख मसूद अजहर का साला था। भारत आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए सभी उपाय करने के लिए दृढ़ और संकल्पबद्ध है। स्ट्राइक में किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News