नई दिल्ली, 21 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका और सरकार के खिलाफ कोर्ट में गलत जानकारी देने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई के लिए याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम जल्दी ही इस मामले की सुनवाई करेंगे। इसके लिए विशेष बेंच का गठन किया जाएगा। प्रशांत भूषण ने राफेल मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठी गवाही देने संबंधी अभियोग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई का भी अनुरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में अपने फैसले की समीक्षा की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई।
इससे पहले राफेल सौदे में ‘‘कोई घोटाला’’ नहीं होने का जिक्र करते हुए लड़ाकू विमान के निर्माता "दसाल्ट एविऐशन" ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए 110 विमानों की आपूर्ति की दौड़ में वह भी शामिल है, जिसके लिए सरकार ने पिछले साल एक आरएफआई जारी किया था।