जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि



लखनऊ, 15 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रात: 10:30 बजे पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओ• पी• सिंह द्वारा पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के प्रांगण में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओ• पी• सिंह ने कहा कि आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के 42 जवान शहीद हो गये। इनमें उत्तर प्रदेश के 12 जवान शामिल थे जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इन सभी जवानों को शत् शत् नमन।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News