जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के काफिले पर हमला, 42 जवान शहीद



नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर, 14 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा, शहीदों के परिवार के साथ पूरा देश है

● जवानों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आईईडी धमाका कर हमला किया। सूत्रों का कहना है कि सड़क पर एक चार पहिया वाहन में आईडी लगाया गया था जो हाईवे पर खड़ी थी। जैसे ही सुरक्षाबलों का काफिला वाहन के पास से गुजरा, उसमें ब्लास्ट हो गया। वहीं काफिले पर फायरिंग की भी खबर है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया है कि उसके आतंकवादी ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है। उसके आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने विस्फोटक से भरी उस गाड़ी को उड़ाया है। आदिल पुलवामा के गुंडीबाग इलाके का ही रहने वाला था। आतंकियों का इस प्रकार का हमला आम तौर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है। काफी समय बाद आतंकी कश्मीर में इतना बड़ा हमला करने में कामयाब हो गए। इससे पहले 18 सितंबर 2016 को आतंकियों ने उरी में बड़ा हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे।

लगभग 42 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और करीबन 20 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि काफिले में सीआपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एक गाड़ी को निशाना बनाया है। सीआरपीएफ का काफिल जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला घिनौना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि बहादुर जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश है।

जनरल वी• के• सिंह ने ट्वीट किया कि एक सिपाही और भारतीय नागरिक होने के नाते ऐसे कायराना हमले से मेरा खून खौलता है। जवानों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News