उत्‍तर पश्चिम भारत की पहाड़ियों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना



नई दिल्ली, 12 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ऊपरी वायु चक्रवाती संचालन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आस-पास के क्षेत्र में केंद्रित है। यह समुद्र स्‍तर से 5.8 किमी अपने केन्‍द्र पर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला है। यह मोटेतौर पर 28° डिग्री अक्षांश उत्‍तर में 50° पूर्व देशांतर में चल रहा है। इस प्रभाव के कारण पश्चिमी राजस्‍थान और उसके आस-पास के क्षेत्र में 14 फरवरी तक एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। 13 फरवरी की रात के बाद से उत्‍तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बनने और पुरवाई लहर चलने की संभावना है।

• मौसम का पूर्वानुमान

13 से 15 फरवरी के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश तथा 14 से 15 फरवरी के दौरान उत्‍तराखंड में दूर-दूर तक भारी वर्षा / बर्फबारी होगी।

13 फरवरी की शाम से 15 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दूर-दूर तक हल्‍की से मध्‍यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

14 फरवरी को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और 15 फरवरी को पूरे उत्‍तर प्रदेश में व्‍यापक रूप से दूर-दूर तक भारी वर्षा होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

14 फरवरी को राजस्‍थान में छिट-पुट तथा कहीं कहीं बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

• मौसम की चेतावनी

14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के दूर दराज के स्‍थानों में भारी बारिश होने या बर्फबारी होने की संभावना है। 13-14 फरवरी को इन राज्‍यों में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ - साथ कहीं – कहीं ओले पड़ने की भी संभावना है।

14 फरवरी को पंजाब, उत्‍तरी हरियाणा के दूर दराज के स्‍थानों में भारी बारिश होने की संभावना है। 13 – 14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरी राजस्‍थान में और 14-15 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश में छिट-पुट ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली / एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तरी राजस्‍थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

• तापमान का पूर्वानुमान

अगले 3 दिनों के दौरान उत्‍तर पश्चिम भारत में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ने और 15 फरवरी के बाद 2 से 3 डिग्री घटने की संभावना है।

• प्रयागराज (कुंभ मेला) के लिए पूर्वानुमान

14 – 15 फरवरी को हल्‍की से साधारण बारिश होने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और छिट – पुट ओले पड़ने की संभावना है।

• दिल्‍ली / राजधारी क्षेत्र के लिए पूर्वानुमान

13 फरवरी की रात से 15 फरवरी तक आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 14 फरवरी को दिल्‍ली और एनसीआर में हल्‍की बारिश / गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ-साथ 30 से 40 किमी गति की तेज हवाएं चलने और कहीं – कहीं ओले पड़ने की संभावना है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News