कुंभ मेले पर विशेष डाक टिकट जारी



प्रयागराज, 02 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय रेल और संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कुंभ मेले पर भारतीय डाक विभाग का एक विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर एक विशेष ‘फस्ट डे कवर’ भी जारी किया गया। इसका मूल्य पांच रुपये है।

इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि कुंभ मेला न सिर्फ भारत का बल्कि पूरी दुनिया का एक प्रमुख आयोजन है। श्री सिन्हा ने कहा कि कुंभ केवल एक धार्मिक और आध्यात्मिक ही नही है, बल्कि यह पूरे विश्व का एक ज्योतिषीय, सांस्कृतिक और खगोलीय आयोजन है। कुंभ को ज्ञान के स्रोत के रूप में भी देखा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आस्था के संगम, कुम्भ के इस अद्भुत मेले को यूनेस्‍को की मानवता की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News