सॉवरेन स्वर्ण बाँण्ड योजना 2018-19, श्रृंखला-IV जारी



नई दिल्ली, 02 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● इस सदस्यता अवधि के दौरान बाँण्ड का निर्गम मूल्य, 12 फरवरी 2019 की निपटान तिथि के साथ 3,326 रूपये प्रतिग्राम होगा

भारत सरकार की अधिसूचना संख्या एफ नं. 4 (22)- डब्ल्यू एंड एम/2018 तथा 8 अक्टूबर 2018 की प्रेस विज्ञप्ति के संदर्भ में सॉवरेन स्वर्ण बाँण्ड योजना 2018-19 (श्रृंखला IV) 4 फरवरी से 8 फरवरी 2019 के दौरान खुली रहेगी। इस सदस्यता अवधि (सब्सक्रिप्शन पीरियड) के दौरान बाँण्ड का निर्गम मूल्य 12 फरवरी 2019 की निपटान तिथि के साथ 3,326 रूपये (तीन हजार तीन सौ छब्बीस रूपये) प्रतिग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई ने अपनी 1 फरवरी 2019 की प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने उन निवेशकों को निर्गम मूल्य में प्रति ग्राम 50 रुपये (केवल पचास रुपये) की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान, डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाता है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बाँण्ड का निर्गम मूल्य रु. 3,276 (तीन हजार दो सौ छियत्तर रूपये) प्रतिग्राम होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News