नई दिल्ली, 22 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय 26 से 31 जनवरी, 2019 तक राजधानी स्थित लाल किले में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना दर्शाने वाले पांच दिवसीय ‘भारत पर्व’ का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा है।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संबंध में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के मद्देनजर भारत पर्व का आयोजन 2016 से गणतंत्र दिवस समारोह के अंग के रूप में किया जा रहा है। इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय करता है। इस बार आयोजन के दौरान गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों की प्रदर्शनी, सशस्त्र बलों के बैंड का प्रदर्शन, पाक कला, फूड कोर्ट का हस्तशिल्प मेला और डीएवीपी द्वारा फोटो प्रदर्शनी पेश की जाएगी। भारत पर्व आम जनता के लिए 26 से 31 जनवरी, 2019 तक 12 बजे दोपहर से 10 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन प्रवेश के लिए पहचान प्रमाण-पत्र लाना होगा।
॥●॥ लालकिला 22 जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक आम जनता और आगन्तुकों के लिए बंद रहेगा
संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारत पुरातात्विक सर्वेक्षण के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह और भारत पर्व के मद्देनजर लालकिला 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2019 तक आम जनता और आगन्तुकों के लिए बंद रहेगा।