भाजपा विधायिका सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे बयानबाजी कर रही हैं : मनोज सिंह 'डब्लू'



चन्दौली, 20 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर दीन दयाल नगर विधायिका द्वारा की गयी टिप्पणी से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साधना सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज एसपी आवास पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में धरने पर बैठ गये। सपा के नेताओं ने इस दौरान साधना सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा विधायिका का ये बयान अति निंदनीय है। भाजपा सरकार हमेशा से दलितों का उत्पीड़न करती आ रही है।

वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जब तक तक भाजपा विधायिका साधना सिंह के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तब तक हमारा यह आन्दोलन जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी सपा बसपा गठबंधन से बौखला गयी है। उसने नेता बौखलाहट में ऐसा बयान दे रहे हैं। विधायिका सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे बयानबाजी कर रही हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News