मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन



कानपुर, 16 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सर्व ब्राम्हण समाज सेवा समिति श्याम नगर कानपुर द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन छप्पन भोग चौराहा श्याम नगर में हुआ जिसमें हर वर्ग के लोगों ने खिचड़ी खाकर पर्व का आनंद उठाया।

वयोवृद्ध एयर फोर्स कर्मी परशुराम त्रिवेदी का आशीर्वाद व नितेश बाजपेयी-प्रदेश महामंत्री की विशेष उपस्थिति रही। वहीं सतीश चन्द्र त्रिवेदी, सीमा त्रिवेदी, अरुण मिश्रा, आर• एस• बाजपेयी, ओ• पी• पाण्डेय आदि का सहयोग रहा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News