राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं



नई दिल्ली, 12 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि "सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मौसम बदलने लगता है, मैं इस अवसर पर सभी भारतीयों और विदेशों में बसें देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व के साथ-साथ फसल कटाई के उत्सव पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार पूरे भारत में विविध रूपों में किन्तु समानता के साथ मनाए जाते हैं। यह उत्सव हमारे देश के किसानों और अन्य करोड़ों लोगों के अथक परिश्रम और तप की सराहना का भी होता है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी देशवासियों की समृद्धि, खुशहाली और भ्रातृत्व भावना को और मजबूत बनाने की भी कामाना की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News