लैंगिक समानता भारतीय संस्‍कृति का हिस्‍सा : स्‍मृति जुबिन ईरानी



नई दिल्ली, 09 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्‍द्रीय वस्‍त्र मंत्री स्‍मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि लैंगिक समानता भारतीय संस्‍कृति का हिस्‍सा है और इसे और भी मजबूत बनाया जाना चाहिए। नई दिल्‍ली में रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारत के मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महिला वैज्ञानिकों की सहभागिता के बारे में विस्‍तार से बताया।

वस्‍त्र मंत्री ने भारत के स्‍वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी पर भी ध्‍यान आकृष्‍ट कराया। उन्‍होंने कहा कि आज महिलाएं पूरे देश में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्‍होंने समाज में लैंगिक समानता को बनाए रखने की जरूरता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

संसद और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित कानून के बारे में श्रीमती ईरानी ने कहा कि सरकार इस कानून को पारित करने के पक्ष में है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News