नई दिल्ली, 08 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार काडर के 1985 बैच के अधिकारी कुमार राजेश चन्द्र की एसएसबी के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके द्वारा पदभार की तिथि से लेकर 31 दिसंबर, 2021 यानि उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी। श्री चन्द्र फिलहाल नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।