केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केरल बाढ़ राहत के लिए 5.49 करोड़ रुपये का योगदान दिया



नई दिल्ली, 27 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने केरल सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर पुनीत कुमार को केरल बाढ़ राहत के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 5,49,74,086 रुपये का चैक बुधवार 26 दिसम्बर को प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्‍त संतोष कुमार मल्ल भी उपस्थित थे। यह राशि केंद्रीय विद्यालय संगठन के कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अपने नियंत्रणाधीन संगठनों से अपने एक दिन के वेतन का योगदान करने की अपील थी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केरल के बाढ़ पीडि़त लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उदारतापूर्वक योगदान करके 5,49,74,086 रूपये की यह राशि जुटाई थी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक मिनी रतन श्रेणी की आईसीपीएसई, ईडीसीआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने वर्ष 2017-18 के लिए अब तक का सबसे अधिक 11 करोड़ रुपये का लाभांश चैक प्रदान किया है। ईडीसीआईएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दिप्तिमान दास ने उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रह्मण्यम की उपस्थिति में प्रकाश जावड़ेकर को यह लाभांश चैक सौंपा।

यह कंपनी आईसीटी/आईटी सॉल्यूशंस समेत शैक्षिक क्षेत्रों, ऑनलाइन टेस्टिंग एंड असेसमेंट सर्विसेज, परामर्श सेवाओं, बुनियादी ढांचे, पीएमसी, खरीददारी और ओवरसीज शिक्षा सेवाओं के लिए परियोजना प्रबंधन और परामर्श समाधान उपलब्‍ध कराती है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News