नई दिल्ली, 25 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी के निर्देश पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना अबुतालिब रहमानी द्वारा 21 दिसम्बर 2018 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया कि 27 दिसम्बर को लोकसभा में तीन तलाक अध्यादेश का विरोध करें।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आशा प्रकट किया गया है कि ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के माध्यम से इस अध्यादेश का विरोध करें। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार उनके सांसदों द्वारा राज्यसभा में तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए चयन समिति को भेजने की मांग की गई थी।