क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं



नई दिल्ली, 24 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥●॥ राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, राष्‍ट्रपति ने कहा कि क्रिसमस के शुभावसर पर मैं भारत और विदेश में रह रहे देशवासियों, विशेष रूप से ईसाई भाइयों और बहनों, को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रभु यीशु मसीह शांति, सद्भाव और आशा के प्रतीक थे। क्रिसमस मानवीय मूल्‍यों का त्‍यौहार है। यह त्‍यौहार आपसी प्‍यार और जीवन को एक त्‍यौहार में बदलने और उसे साझा करने की भावना को मजबूत बनाता है। क्रिसमस का यह त्‍यौहार देश और पूरी दुनिया में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा देने की भावना को प्रेरित करता है।


॥●॥ उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने देशवासियों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, उन्होंने कहा कि क्रिसमस एक खुशियों भरा अवसर है जो हमें दया, क्षमा, प्यार और सहानुभूति के शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें इन मूल्यों को एक मार्गदर्शक के रूप में लगातार अपनाने की जरूरत है ताकि हम स्वस्थ, खुशहाल और संपन्न जीवन जी सकें।

• उपराष्ट्रपति के संदेश का पाठ

“मैं क्रिसमस के शुभ अवसर पर अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। यह प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्‍सव है।

क्रिसमस एक खुशियों भरा अवसर है जो हमें प्यार और सहानुभूति के साथ-साथ दया और क्षमा के शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है। हमें इन मूल्यों को एक मार्गदर्शक के रूप में लगातार अपनाने की जरूरत है ताकि हम स्वस्थ, खुशहाल और संपन्न जीवन जी सकें।

यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव और खुशियां लाए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News