एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त 



06 अक्टूबर। भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्‍टर एमआई-17 वी5 आज तवांग के उत्‍तर में एक हैलीपैड से उड़ान भरने के बाद सुबह करीब 06 बज कर 59 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। किसी अग्रिम इलाके में किसी विमान की यह दूसरी नियमित सहायता उड़ान थी।

हेलीकॉप्‍टर पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना की अग्रिम चौकी में आपूर्ति ले जा रहा था। हेलीकॉप्‍टर ड्रॉपिंग जोन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ और उसमें तत्‍काल आग लग गई। हेलीकॉप्‍टर में सात रक्षा कर्मी थे, इनमें भारतीय वायु सेना के पांच कर्मी विंग कमांडर वी• उपाध्‍याय, विमान के कैप्‍टन स्‍क्‍वाड्रन लीडर एस तिवारी, सह–पायलट एमडब्‍ल्‍यूओ ए•के• सिंह, फ्लाइट जनरल सार्जेंट गौतम कुमार फ्लाइट इंजीनियर और सार्जेंट सतीश कुमार, फ्लाइट जनरल और सेना के दो जवान सिपाही एच• एन• डेका और सिपाही ई• बालाजी सवार थे। दुर्घटना के दौरान सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्‍वायरी बैठा दी गई है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News