सेना प्रमुख तंजानिया और केन्या का दौरा करेंगे



नई दिल्ली, 16 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (सीओएएस) 17 से 20 दिसम्बर, 2018 तक तंजानिया और केन्या का आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान सीओएएस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य एवं राजनीतिक पदक्रम के साथ बातचीत करेंगे जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ाना एवं सुदृढ़ करना है। सेनाप्रमुख तंजानिया के नेशनल डिफेंस कॉलेज तथा प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों की भी यात्रा करेंगे।

सेनाप्रमुख का तंजानिया में रक्षा एवं राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ• हुसैन अली मिनई एवं तंजानिया रक्षा बलों के प्रमुख जनरल वेनांस एस माबेओ एवं केन्या में राजदूत रेसेल ऑवौर ओमामो, एससी, रक्षा कैबिनेट सचिव एवं केन्या रक्षा बलों के डिफेंस फोर्स प्रमुख जनरलो सैमसन मवाथेथे से मिलने का कार्यक्रम है।

अफ्रीकी देशों के दौरे का उद्देश्य तंजानिया एवं केन्या के साथ सैन्य से सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना है जो पिछले कई वर्षों के दौरान विकसित हुआ है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News