प्रधानमंत्री ने अरुणिमा सिन्हा को उनके माउंट विनसन, अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा



नई दिल्ली, 12 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अरुणिमा सिन्हा को उनके माउंट विनसन, अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा।

अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। वे आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलीं और उन्हें अंटार्कटिक के अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान की जानकारी दी। श्री मोदी ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।

अरुणिमा सिन्हा ने इससे पहले पांच महाद्वीपों में सबसे ऊंचे शिखरों पर विजय प्राप्त की थी और इस तरह वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली दिव्यांग महिला बनीं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News