नई दिल्ली, 12 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने 19वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा 2018 का आयोजन किया था। आयोजन के समापन समारोह में केन्द्रीय युवा मामले तथा खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हुए। श्री राठौड़ स्वयं एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज रहे हैं और उन्होंने 2004 के एथेंस ओलंपिक में देश के लिए पहला रजत पदक (व्यक्तिगत श्रेणी) जीता था।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित उच्च स्तरीय कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा। राज्य पुलिस बल और सीएपीएफ की 31 टीमों के 750 प्रतिभागियों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जो 06 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2018 तक आयोजित की गई थी।
●क्र.सं.
पदक
विजेता टीम के नाम
●1.
चैंपियनशिप ट्रॉफी
एनएसजी
●2.
उप-विजेता ट्रॉफी
बीएसएफ
●3.
राइफल निशानेबाजी चैंपियनशिप ट्रॉफी
बीएसएफ
●4.
राइफल निशानेबाजी उप-विजेता ट्रॉफी
एनएसजी
●5.
राइफल निशानेबाजी तीसरा स्थान
असम राइफल्स
●6.
रिवॉल्वर/पिस्टल निशानेबाजी चैंपियनशिप ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ टीम)
एनएसजी
●7.
रिवॉल्वर/पिस्टल निशानेबाजी उप-विजेता ट्रॉफी
सीआरपीएफ
●8.
रिवॉल्वर/पिस्टल निशानेबाजी तीसरा स्थान
बीएसएफ
●9.
कार्बाइन/स्टेनगन निशानेबाजी चैंपियनशिप ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ टीम)
एनएसजी
●10.
कार्बाइन/स्टेनगन निशानेबाजी उप-विजेता ट्रॉफी
बीएसएफ
●11.
कार्बाइन/स्टेनगन निशानेबाजी तीसरा स्थान
आईटीबीपी
●12.
चैंपियनशिप ट्रॉफी - राज्यों में सर्वश्रेष्ठ
राजस्थान पुलिस
●13.
उप-विजेता चैंपियनशिप ट्रॉफी - राज्यों में सर्वश्रेष्ठ
तमिलनाडु पुलिस
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक सुदीप लखटकिया ने प्रतिभागियों के मनोबल को ऊंचा करने के लिए केन्द्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया।