प्रकाश जावड़ेकर नई दिल्ली में कला उत्सव का उद्घाटन किया



नई दिल्ली, 12 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज 12 दिसंबर, 2018 को नई दिल्ली के बाल भवन में कला उत्सव का उद्घाटन किया। कला उत्सव एक राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है जिसका आयोजन मंत्रालय का विद्यालय शिक्षा व साक्षरता विभाग करता है।

राष्ट्रीय स्तर की चार दिवसीय प्रतिस्पर्धा में सभी राज्यों (कर्नाटक को छोड़कर) सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के 370 बच्चे भाग लेंगे। प्रतिस्पर्धा को चार श्रेणियों में बांटा गया है – (i) गायन (ii) वाद्य संगीत (iii) नृत्य और (iv) चित्रकारी। प्रत्येक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश से एक छात्र व एक छात्रा इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। केन्द्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के बच्चे भी इस प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, ‘कला उत्सव’ की शुरूआत 2015 में की गई थी। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों की कला प्रतिभा को निखारना और कलाओं को प्रोत्साहित करना है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News